Abstract View

Author(s): जयदेव सिंह, जितेंद्र सिंह गोयल

Email(s): jayedugo@gmail.com

Address: शिक्षा शास्त्र विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तरप्रदेश
शिक्षा शास्त्र विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तरप्रदेश

*Corresponding Author: jayedugo@gmail.com

Published In:   Volume - 32,      Issue - 2,     Year - 2026

DOI: 10.52228/JRUA.2026-32-2-16  

ABSTRACT:
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रस्तावित अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) प्रणाली भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक परिवर्तनकारी पहल है। यह एक डिजिटल मंच है, जो विद्यार्थियों को विभिन्न मान्यता प्राप्त संस्थानों एवं विविध अधिगम माध्यमों से अर्जित शैक्षिक क्रेडिट्स को संचित, स्थानांतरित एवं उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट प्रणाली की अवधारणा, संरचना एवं कार्यप्रणाली का विश्लेषण किया गया है तथा इसके माध्यम से उच्च शिक्षा में लचीलापन, मल्टीपल एंट्री-एग्ज़िट, आजीवन अधिगम एवं बहुविषयक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है। अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि यह प्रणाली विद्यार्थियों को शैक्षिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक स्तर पर लाभ पहुँचाती है, जैसे ड्रॉपआउट दर में कमी, शिक्षा में समावेशन, तथा कौशल-आधारित अधिगम के माध्यम से रोजगार-योग्यता में वृद्धि। यद्यपि, इसके कार्यान्वयन में अनेक चुनौतियाँ भी हैं, जैसे—तकनीकी अवसंरचना की कमी, डेटा सुरक्षा की समस्या, क्रेडिट समकक्षता का अभाव तथा संस्थागत समन्वय। इस शोध-पत्र में नीति-निर्माताओं हेतु कुछ व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें एकरूप क्रेडिट दिशा-निर्देशों का निर्माण, डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाना, जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, तथा साइबर सुरक्षा मानकों का पालन शामिल है। निष्कर्षतः, यदि इस प्रणाली को सुदृढ़ रणनीति और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए, तो यह भारतीय उच्च शिक्षा को अधिक लचीला, समावेशी एवं वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

Cite this article:
सिंह और गोयल (2026). अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) सिस्टम की चुनौतियाँ और संभावनाएँ: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम. Journal of Ravishankar University (Part-A: SOCIAL-SCIENCE), 32(2), pp.172-180. DOI:https://doi.org/10.52228/JRUA.2026-32-2-16


संदर्भ सूची:

1.        भारत सरकार। (2020) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020। शिक्षा मंत्रालय। https://www.education.gov.in

2.        विश्वविद्यालय अनुदान आयोग। (2021) अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) दिशा-निर्देश। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग। https://www.ugc.gov.in

3.        जोशी, आर. (2021)। नई शिक्षा नीति 2020 में क्रेडिट ट्रांसफर एवं मॉड्यूलर पाठ्यक्रम: एक व्यवस्थित समीक्षा। हायर एजुकेशन रिव्यू, 14(2), 45–58

4.        कुमार, एस. (2022)। भारतीय उच्च शिक्षा में डिजिटल शिक्षा एवं क्रेडिट बैंकिंग प्रणाली। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एजुकेशनल डेवलपमेंट, 8(1), 66–74

5.        शर्मा, ए., एवं गुप्ता, वी. (2022)। अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट प्रणाली के माध्यम से उच्च शिक्षा में लचीलापन। भारतीय शिक्षा एवं विकास जर्नल, 45(2), 113–125

6.        सिंह, आर., एवं वर्मा, पी. (2023)। भारत में समावेशी उच्च शिक्षा और अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट प्रणाली। भारतीय शैक्षिक अनुसंधान पत्रिका, 12(1), 78–89

Related Images:



Recent Images



Protection Of Geographical Indications: A Necessity
Relationship Impact On Customer
Art Tradition Of Dakslna Kosala Chhattisgarh
Financial Management of Chhattisgarh Government
कृषि क्षेत्र में रोजगार का स्वरूप - रायपुर जिला का एक अध्ययन
छत्तीसगढ़ी में वचन
बौद्ध दर्शन में मानव - स्वरूप की  विवेचना
मध्यप्रदेश में प्रवास
संस्कृति तथा आयु के प्रकार्य के रूप में नैतिक तथा अनैतिक मूल्यों का अध्ययन
Spelling Problems Of Oria Learners Of English As L2

Tags


Recomonded Articles: